फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुजुर्ग मां को गला दबाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान की रहने वाली बुजुर्ग महिला शकुंतला ने रविवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसका पुत्र और पुत्र वधू उसे घर से निकलना चाहते हैं। वह रोजाना उसकी पिटाई करते हैं। रविवार सुबह पुत्र और पुत्रवधू ने उसकी पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मामला पारिवारिक है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तमंचे की बट मारकर किया घायल
खेकड़ा। सांकरौद गांव के किसान सूरज ने रविवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसके खेत नूरपुर गांव के जंगल में है। खेतों पर नूरपुर गढी गांव के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। खेतों में खड़े जामुन, शहतूत आदि के हजारों रुपये कीमत के कई पेड़ भी काट दिए। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें