बागपत। मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गुर्जर समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने बैठक कर आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की और कार्रवाई की मांग उठाई।
चमरावल रोड़ स्थित गुर्जर भवन में रविवार को गुर्जर महासभा की बैठक में अध्यक्ष डा. कर्मवीर सिंह ने कहा कि ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष करतार पहलवान, देवमुनी कंवरपाल आर्य, एडवोकेट गजेन्द्र, प्रताप गुर्जर, तेजपाल प्रधान, महेन्द्र धामा, सोराज मास्टर, जयप्रकाश धामा, श्यामसिंह बंसल, जिपं सदस्य मनुपाल बंसल, विनोद तंवर, प्रमोद धामा, कृष्णपाल प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद