फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 17 नवंबर को कलक्ट्रेट पर धरना देंगे ब्राह्मण समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वात्सायन पैलेस में हुई अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में 17 नवंबर को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देने का निर्णय लिया गया। साथ ही धरना सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

वात्सायन पैलेस में आयोजित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने यूपी में ब्राह्मण कल्याण आयोग की स्थापना और भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर ब्राह्मण समाज के लोग 17 नवंबर को कलक्ट्रेट में विशाल ब्राह्मण स्वाभिमान धरना देंगे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर धरने सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसमें शिवकुमार शर्मा को बड़ौत, सुशील शर्मा को खेकड़ा और देवेन्द्र शर्मा को बागपत तहसील क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कान्त शर्मा ने कहा कि धरने में हजारों लोग शामिल होंगे। इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगबीर शर्मा समत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें