फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम शामिल होने से नहीं छूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 15
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को बूथों पर नए वोट बनाए गए और मृतकों के वोटों को काटने का कार्य किया गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, कन्या जूनियर हाई स्कूल खेकड़ा के बूथों का निरीक्षण किया और वहां बीएलओ को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मृतक का नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहे और नए वोटर का नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित होने से छूटना नहीं चाहिए। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी, चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण संपन्न होगा। बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 979 बूथ लेवल अधिकारी व 102 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वोटर लिस्ट में कोई त्रुटियां हैं तो उसके लिए फॉर्म आठ अवश्य भरवाएं। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 दिसंबर तक है, जिसमें कई विशेष अभियान रहेंगे। उनके अनुसार दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में सभी फॉर्म अपने बूथ लेवल अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र, जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय और वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें