संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर की जमीन पर कब्जे का विवाद रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने मंदिर में दीवार में करा दी। साथ ही वहां बंधे गोवंशों को निकालकर दूसरी तरफ बंधवाया।
मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर में अवैध तरीके से निर्माण कराने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया था। जहां अग्रवाल समाज के प्रधान के साथ मारपीट होने पर हंगामा हुआ। इसको लेकर शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। इसके चलते रविवार सुबह अग्रवाल समाज के लोग मंदिर में पहुंचे और दीवार कर दी। इसके बाद वहां बंधे गोवंशों को दूसरी जगह बंधवाया। इस मामले में महाराजा अग्रसेन भवन के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया कि मंदिर की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर डीएम से मिलेंगे। उधर, दूसरे पक्ष के सुधीर कश्यप का कहना है कि उनके परिवार की कई पीढ़ी यहीं पर रह रही हैं। अब कुछ लोग राजनीति में उन पर गलत तरीके से दबाव बना रहे हैं।