फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का सर्वे करने टीम को वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी के जंगल में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के लिए सर्वे करने पहुंची टीम किसानों के विरोध करने पर लौट गई। सोमवार को मुजफ्फरनगर व बागपत से कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेई शुभम और विवेक टीकरी में हाइवे के लिए सर्वे करने के पहुंचे थे। सूचना पर पहुंचे किसानों ने अधिकारियों को जमीन का सर्वे करने से रोक दिया। किसानों का कहना था कि जब तक मुआवजे को लेकर समझौता नहीं हो जाता, तब तक भूमि का सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। इस पर टीम बिना सर्वे करे ही लौट गई। इस मौके पर सौरभ राठी, कुशेंद्र, योगेश कुमार, विकास कुमार, जयवीर, अंकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू
दोघट। परिवहन निगम की ओर से बुढ़ाना से वाया दाहा, बड़ौत होते हुए दिल्ली तक रोडवेज की दो बसें चलाई गई है। क्षेत्र के लोग काफी समय से मार्ग पर बस चलवाने की मांग कर रहे थे। उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ केके शर्मा ने बताया कि बताया कि मार्ग पर जल्द ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें