फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की गिरफ्तारी पर भड़के लोग

Sat, 30 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के डौला गांव में पंचायत को संबोधित करते जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के युवक फरीद की मौत के मामले में पकड़े गए आरोपियों की हिमायत शुरू हो गई है। डौला गांव में आयोजित पंचायत में निर्णय लिया गया कि 24 घंटे के अंदर तीनों युवकों को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो एसपी दफ्तर पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन

 डौला गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान पिंकी के आवास पर पंचायत हुई। इनमें लोगों ने कहा कि बागपत के यमुना रोड पर युवक फरीद की मौत के मामले में साजिश के तहत युवकों सोनू, मोनू और हितेश को फंसाया गया है, जबकि उनका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है। झगड़ा करने वाले और फरीद की हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस ने निर्दोषों को पकड़कर जेल भेज दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर युवकों को नहीं छोड़ा गया तो एसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर, प्रधान पति विवेक राणा, अजयदीप, अशोक, हरपाल, संदीप, दिनेश मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें