फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ो के चारों ओर लगा लोहे का तार काट ले गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर के किनारे खड़े पेड़ो की सुरक्षा को वन विभाग द्वारा लगाए गए सैंकड़ों की कीमत के लोहे के तारों को रात्रि में अज्ञात लोग काट ले गए। इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद वन विभाग ने एक दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित किया है। जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि डीएफओ कल्याण सिंह के निर्देश पर कुछ माह पूर्व पूर्वी यमुना नहर के किनारे खड़े सैकड़ों पेड़ों की सुरक्षा के लिए तकरीबन डेढ़ लाख की कीमत का तार लगाया गया था। जिसमें से लगभग 35 हजार रुपये का तार गत देर रात्रि अज्ञात लोग काटकर ले गए। वन रक्षक संजय, वन रक्षक मोहित के साथ जंगल में कांबिग व आसपास खेतों मेें काम करने वाले लोगों से बातचीत के बाद 14 लोगों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही चिन्हित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 33 व भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें