फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली चुंगी से बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-बस स्टैंड पर खड़ी मिली बस तो कटेगा चालक का चालान
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने भी किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था परखी
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर बसों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार से प्रशासन ने बावली चुंगी से बसो का संचालन शुरू करा दिया है। चेतावनी दी है कि यदि दिल्ली-बस स्टैंड पर सवारियों को लेने के लिए बस खड़ी दिखाई दी तो चालक चालान काटा जाएगा। उधर, बावली चुंगी से बसों के संचालन की व्यवस्था शुरू होने से सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से खुशी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक कुमार मंगलवार को बावली चुंगी पर पहुंचे और बड़ौत डिपो के अफसरों को मौके पर बुलाकर बसों का संचालन बावली चुंगी से कराया। बड़ौत डिपो के संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि पहले दिल्ली बस स्टैंड से बसों का संचालन होता था, लेकिन अब बावली चुंगी से ही बसों का संचालन किया जाएगा। यहीं से ही बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार आदि जगहों पर जाने के लिए बसें मिलेंगी। उन्होंने चालकों को हिदायत दी कि यदि दिल्ली बस स्टैंड पर बस खड़ी की तो चालान काट दिया जाएगा। इस संबंध में सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव प्रीतम वर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 से हम लगातार प्रयासरत थे। अब जाकर हमारी मांग पूरी हुई। उन्होंने प्रशासन के कदम को सराहनीय बताया। कहा कि इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें