अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के एक मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी की पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद घसीटते हुए पुलिस चाैकी ले गए।
कस्बा निवासी युवती बुधवार को बाजार में सामान लेने गई थी। बाजार से वापस लौटते समय घर के बाहर खड़ी हो गई। इस दाैरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने युवती पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे चौकी में ले जाने लगे तो वह सड़क पर ही लेट गया। गुस्साए लोग उसे घसीटते हुए चौकी में ले गए और पुलिस को सौंप दिया। इसकी वीडियो भी पुलिस को सौंपी गई। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। युवती के परिवार वालों ने तहरीर देने से मना कर दिया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।