उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सात लाख रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि के गबन के आरोप में तहसीलदार स्वेताभ ने राजस्व निरीक्षक यासीन और कंप्यूटर ऑपरेटर अमत्यानंद प्रताप सिंह उर्फ शुभम के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
तहसीलदार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 7 नवंबर 2025 को भूलेख पटल का निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच सरकारी खातों में कुल 11,93,503 रुपये की आय दर्ज थी, जबकि रजिस्टर नंबर 9 की जांच में पता चला कि इसी अवधि में 4,23,553 रुपये ही शासकीय कोष में जमा हुए।