फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने की कोशिश, आधा दर्जन किसान नेता हिरासत में

Sat, 13 Mar 2021 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के रमाला गांव में शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का विरोध किए जाने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भाजपा के किसान चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन कुछ किसान नेता केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को काले झंडे दिखाने की फिराक में थे। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमाला गांव में आयोजित भाजपा के किसान चौपाल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचने वाले थे। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ किसान नेता उनके विराेध में सड़क पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें: शादी करा दीजिए : घरवाले नहीं ढूंढ रहे दुल्हन, तीन फुट के युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को सुनाई व्यथा
विज्ञापन


बताया गया कि दोपहर को संजीव बालियान कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन किसान नेता मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और काले झंडे दिखाने की फिराक में जुट गए। हालांकि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान नेताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसान नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने आधा दर्जन किसानों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रमाला बस स्टैंड पर भी पुलिस बल तैनात है। बता दें कि  किसान आंदोलन को लेकर क्षेत्र के किसान नेताओं और खापों में काफी रोष है। वहीं किसान नेताओं का कहना है कि यदि भाजपा नेताओं को गांव में आना है तो उन्हें पद से इस्तीफा देकर आना होगा।
विज्ञापन


हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान संजीव बालियान ने कहा था कि जो इनको काला कानून कहते हैं वह बताएं कि इसमें काला क्या है? सरकार किसानों की बात मानकर संशोधन करने के लिए तैयार है। जो अफवाह फैला रहे हैं कि किसान की जमीन छिन जाएगी, मैं खुले मंच से कहता हूं पूरे देश में इन कानूनों से एक किसान की भी जमीन गई तो त्यागपत्र देने वाले वह पहले मंत्री और सांसद होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें