ड़ौत में कंटेनमेंट जोन में आने के बावजूद पट्टी चौधरान में खुला रास्ता
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना रोकथाम की प्रशासन और जागरूक लोगों की तमाम कोशिशों पर कुछ गैर जिम्मेदार और लापरवाह लोग पानी फेर रहे हैं। ये लापरवाह लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं और मास्क व सोशल डिस्टेंस के नियम तोड़ रहे हैं। कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने तो इससे भी आगे बढ़कर हरकत करते हुए कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग ही हटा दी है। इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी जारी की है।
वर्तमान समय में तमाम लोग प्रशासन शासन की अपीलों पर अमल कर कोरोना रोकथाम में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन चंद लापरवाह और गैर जिम्मेदार लोगों ने नगर से लेकर गांव तक कोरोना संक्रमण का जोखिम बढ़ा दिया है। नगर में पट्टी चौधरान, पट्टी मेहर, गुराना रोड, शिव बिहार आदि जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पट्टी मेहर व पट्टी चौधरान में तो मास्क न लगाने और भीड़ लगाने के बाद कुछ लोगों ने गैर जिम्मेदार रवैये की सभी हद पार करते हुए कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग तक हटा दी। इस पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।