द्विवार्षिक सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया
बड़ौत। नगर के प्रतिष्ठान पर रविवार को सेवानिवृत्त व पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद की इकाई का द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं, स्मारिका का विमोचन व नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सत्यपाल त्यागी, सुुरेंद्रपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करकेकिया। इसके बाद चरण सिंह मलिक ने वंदेमातरम व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात स्मारिका का विमोचन किया गया। नवनियुक्त जिला मंत्री सुरेंद्र पाल ने सभी को संगठन का उद्देश्य व उपलब्धियां बताईं। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सत्यपाल त्यागी को जिलाध्यक्ष व सुरेंद्र पाल को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन महेंद्र डबास ने किया।
वहीं, एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा कि संगठन जनहित के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। इस दौरान जयकंवर गोयल, प्रो. हरपाल सिंह, इकबाल सिंह, वेदपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया, सुखपाल, ओपी त्रिपाठी, बेगराज सिंह, मांगेराम चेयरमैन, सुखवीर गठीना, विश्वास चौधरी, महेंद्र डबास, यशवीर सिंह, राजवीर सिंह, जयपाल सिंह, जसवीर पंवार, यशवीर सिंह, उदयवीर सिंह, सुभाष त्यागी, चंद्रपाल, सतीश त्यागी, उदयराज, बेगराज सिंह आदि मौजूद रहे।