संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। किसान सेवा सहकारी समिति के मिनी बैंक में हुए 45 लाख रुपये के घोटाले के बाद किसानों को भुगतान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार से किसानों को समिति की ओर से चेक सौंपे गए।
किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के मिनी बैंक में हुए 45 लाख रुपये के घोटाले की अभी जांच चल रही है। हालांकि समिति ने अपने फंड से किसानों का भुगतान शुरू करा दिया है। मंगलवार को किसान सेवा सहकारी समिति पर अपर जिला सहकारी अधिकारी डाक्टर जितेंद्र राणा समिति ने सोनू, यशपाल, रामबीर, बीना देवी, रेखा देवी आदि किसानों को उनके भुगतान के चेक सौंपे। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बताया कि घोटाले में समिति कर्मियों के खिलाफ धारा कार्रवाई जारी है। जल्द ही उच्च अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। जांच रिपोर्ट के घोटाले में सम्मिलित कर्मचारियों पर देनदारी का प्रतिशत तय किया जाएगा। फिलहाल भुगतान समिति अपने फंड से किसानों का भुगतान शुरू करा रही है। इस मौके पर प्रबंध निदेशक संजय कुमार भी मौजूद रहे।