फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाव मिला न भुगतान, बजट से भी नहीं होगा किसानों का कल्याण

विज्ञापन
बागपत शुगर मिल में गन्ना ले जाने के बाद मोबाइल पर बजट की न्यूज देखते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- किसानों का कहना है कि सम्मान निधि की धनराशि बढ़ाई जानी चाहिए थी
विज्ञापन

- किसानों को बीज, दवा और मशीनरी पर छूट का प्रावधान होना चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। किसान आंदोलन के बीच आए बजट से किसान नाखुश दिखे। किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीज, खाद और दवा के लिए कोई एलान नहीं किया गया। किसानों का अभी तक भाव और भुगतान तक नहीं मिला है, ऐसे में आय कैसे दोगुनी होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का एलान किया है। किसान आंदोलन की वजह से सबको उम्मीद थी किसानों को लुभाने के लिए सरकार राहत या कोई नई घोषणा करेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सहकारी चीनी मिल बागपत पहुंचे सिसाना गांव के किसान कृष्णपाल का कहना है कि बजट में किसानों का ख्याल नहीं रखा गया है। सम्मान निधि की धनराशि बढ़ाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कोई घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के किसान सचिन चौहान का कहना है कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती में खर्च बढ़ रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कृषि उपकरणों तक पर पर्याप्त छूट नहीं है। नैथला गांव के किसान सुशील कुमार का कहना है कि किसानों को बजट से निराशा ही हाथ लगी है। कोई बड़ी घोषणा किसानों के लिए नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें