फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी के साथ फिर बढ़ने लगे बुखार व डायरिया के मरीज

Sun, 11 May 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अ​भियान:-  गर्मी के साथ फिर बढ़ने लगे बुखार व डायरिया के मरीज की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत के
विज्ञापन
बागपत। यहां दोबारा से गर्मी बढ़ने लगी है और इसके साथ ही डायरिया व बुखार के बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल में डायरिया के 20 तो सीएचसी व पीएचसी पर 50 से अधिक मरीज भर्ती किए हैं। चिकित्सक लोगों को खानपान बेहतर रखने और गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पिछले कई दिन से तापमान दोबारा से बढ़ना शुरू हो गया और इस कारण लोगों को गर्मी का फिर से अहसास होने लगा। इससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है और यहां फिर डायरिया से लोग पीड़ित हो रहे हैं। खानपान के कारण लोगों के पेट में दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है।
डायरिया के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या काफी है। शनिवार को जिला अस्पताल में 20 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार व पेट दर्द के 100 से अधिक मरीज पहुंचे थे, जिन्हें दवाई दी गई थी। सीएचसी व पीएचसी पर भी डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के केंद्रों में 50 से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं। चिकित्सक सभी को सबसे पहले खानपान बेहतर रखने की सलाह दे रहे हैं। मरीजों को ओआरएस का घोल निरंतर दिया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि दूषित पानी पीने और रखा हुआ खाना खाने से डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखना चाहिए।
विज्ञापन

ताजा खाना खाएं। पानी को उबाल कर पीना चाहिए, तभी इस रोग से छुटकारा मिल सकता है। जहां तक हो सकें मच्छरों से भी बचाव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें