फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे मरीज, बुखार के 68 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए आरोग्य मेलों में 1190 मरीजों के पहुंचने पर उपचार किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस कारण बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। यहां रविवार को आरोग्य मेलों में बुखार के 68 मरीज पहुंचे तो त्वचा रोग के 144 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 20 चिकित्सकों और 77 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। पिछले आरोग्य मेले में 951 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया था, लेकिन इस बार 239 अधिक मरीज मेले में पहुंचे। इस बार 1190 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में बुखार के 37 मरीजों का उपचार हुआ। कई दिन से बुखार होने पर 18 मरीजों की मलेरिया व 13 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में पेट की बीमारी के 51 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। सांस रोग के 70, उच्च रक्तचाप के 37 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 144 व शुगर के 185 मरीज पहुंचे। टीबी के तीन संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें