फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर जलभराव और कीचड़ से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। कासिमपुर खेड़ी-कंडेरा मार्ग पर कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इसमें राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समाधान नहीं कराने से नाराजगी है।
कासिमपुर खेड़ी गांव की आबादी करीब सात हजार है। निकासी का इंतजाम न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रह रहा है। इससे पूरा रास्ता कीचड़ से भरा है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया सवार और राहगीर आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। गांव के अनिल, सूरज, राहुल, जयकमल, अमित, नवाब, शरीफ आदि ने बताया कि यह मुख्य मार्ग कासिमपुर खेड़ी गांव से होता हुआ कंडेरा और अशरफाबद थल को जोड़ता है। कीचड़ भरे रास्ते से दिन में लोग किसी तरह निकल जाते हैं परंतु रात में दुर्घटना हो जाती है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गली-कूचों में जलभराव की स्थिति रहती है। कीचड़ मुसीबत बन रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही गांव में विकास कार्य कराने के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह दिन बाद ही टूटने लगी सड़क
दोघट। दोघट से टीकरी मार्ग का निर्माण 15 दिन पूर्व हुआ। चंद दिनों में ही यह जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है। एक जगह सड़क धंस गई है। इसका निर्माण शुरू हुआ तो टीकरी वासियों ने गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया था। वहीं, निर्माण कार्य भी रुकवाया था। उस समय ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि गुणवत्तापरक काम किया जाएगा। जिस पर निर्माण शुरू कराया था। अब दोघट सीमा में एक दर्जन स्थानों पर सड़क टूट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें