फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की प्रतियोगिताओं में घर से ही करें प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को कम करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है। माध्यमिक विद्यालयों में 27 मार्च से 30 मार्च तक पोस्टर प्रतियोगिता, 31 मार्च से 4 अप्रैल तक स्लोगन प्रतियोगिता, पांच से नौ अप्रैल तक आइडिया प्रतियोगिता (मॉडल के साथ) तथा दस अप्रैल से 14 अप्रैल तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। लॉकडाउन होने के कारण इस बार छात्र-छात्राएं घर पर रहकर ही प्रतियोगिता का प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार प्रतियोगिता का विषय ‘कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है’ रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं पेपर के फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी, अपना नाम, कक्षा, अभिभावक का नाम, विद्यालय का नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ ई-मेल पर भेज सकेंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के निर्देश दिए है। जानकारी के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं उनसे संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन

इस ई-मेल पर भेजें प्रविष्टि
बागपत। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि baghpatboardexam@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकेंगे। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें