बागपत कलक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय के बाहर एक मीटर की दूरी बनाकर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धर?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना से लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना देकर बेहतर किट और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। आरोप है कि कोरोना क ा इलाज करने के लिए उन्हें एचआईवी के इलाज के दौरान पहनने वाली किट दे दी गई है।
एक-एक मीटर की दूरी पर बैठकर धरना देर रहे स्टाफ नर्स व संविदा कर्मचारियों का कहना था कि कोरोना महामारी घोषित हो चुकी है। जिले में एक संदिग्ध में कोरोना वायरस की पुष्टि भी हो चुकी है। कोरोना के मरीजों का इलाज करने के लिए उन्हें सही किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्हें कोरोना किट के बजाए एचआईवी किट दे दी गई है। इस किट से मरीज का इलाज करना संभव नहीं है। इस बारे में सीएमएस से बात की गई थी, लेकिन अपेक्षित जवाब नहीं मिला।
मुकेश कुमार नागर का कहना था कि उनकी ड्यूटी आईसोलेशन वार्ड में लगी है। मरीज की पूरी देखभाल स्टाफ नर्स व संविदा कर्मचारी ही करते हैं और उन्हें भी किट संबंधी सुविधा नहीं दी जा रही है। धरना देने वालों में रामकिशन, ललित कुमार, विष्णु सिंह, सुमन, प्रमोद, राजकमार, मंजू, रेनू, मीनू, गीता, संदीप, रणजीत सहित अन्य मौजूद रहे।