फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सौ किलो वजन के साथ 61 बैठक लगाकर पंकज बने बल केशरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लोयन गांव में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लोयन के पंकज तोमर ने सौ किलो वजन के साथ दो मिनट 48 सेकेंड में 61 बैठक लगाकर बल केशरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने 50 किलो वजन के साथ 11 बैठक, शगुन चौधरी ने 71, टीना ने 63, पायल ने 61 बैठक लगाई। पुरुष वर्ग में अजीत सिंह ने 100 किलो वजन के साथ 17 सेकेंड में 11 बैठक, शुभम तोमर ने 18 सेकेंड में 11 बैठक लगाईं। वहीं छह 6 मिनट में तुषार ने 52, विजय ने 48 व रोहन ने 47 बैठक लगाईं। 60 वर्षीय डॉ. डीसी मोर्या ने सौ किलो वजन के साथ छह सेकेंड में पांच बैठक लगाईं। कोच भीम ठाकुर ने भी सौ किलो वजन लेकर 30 सेकेंड में दस बैठक लगाई। वहां कपिल तोमर, एशिया चैंपियन सुभाष पहलवान, डॉ. डीसी मोर्या ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परवीन सोलंकी, आरती तोमर, संजय, रविंद्र तोमर, शोकेंद्र तोमर, संजीव राठी, भीम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें