खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले कपड़ा के व्यापारी प्रदीप धामा ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कार सवार युवकों पर कार रोककर हमला करने के प्रयास का आरोप लगाया। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले प्रदीप धामा ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह कस्बे में पानीपत हैंडलूम के नाम से कपड़ाें का शोरूम चलाता है। सोमवार सुबह अपने चचेरे भाई मंदीप के साथ डूंडाहेड़ा में कार में सीएनजी डलवाने के लिए गया था। सीएनजी डलवाने के बाद वह वापस घर आ रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आटा मिल के पास अचानक पीछे से तेज गति से आ रही बिना नंबर प्लेट की कार के चालक ने ओेवरटेक कर कार को उसकी कार के आगे रोककर हमला करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद युवक फरार हो गया। जांच अधिकारी का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर हाईवे पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरेे चेक किए गए। पता लगाकर आरोपी कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।