फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी की दहशत व्यापारी ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

विज्ञापन
ड़ौत के एक निजी अस्पताल में इलाज कराता व्यापारी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
रविवार की रात कुछ लोगों ने की थी व्यापारी की पिटाई और चिट्ठी देकर मांगी थी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

सोमवार को दुकान पर ही व्यापारी ने खाया विषाक्त पदार्थ, परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती
व्यापारी की पत्नी ने नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर को नामजद करते हुए दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
बड़ौत (बागपत)। दो लाख रुपये की रंगदारी न देने पर कुछ लोगों ने नगर निवासी एक व्यापारी को रविवार की रात पीट दिया। इससे दहशत में आए व्यापारी ने सोमवार को अपनी दुकान पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में व्यापारी की पत्नी ने कोतवाली में नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिनौली रोड निवासी विनय जिंदल की किताबों वाली गली में स्टेशनरी की दुकान है। इसके अलावा बिनौली रोड पर उनकी टाइल्स बिक्री की भी दुकान है। रविवार रात विनय अपनी टाइल्स की दुकान में बैठे थे। आरोप है कि इसी वक्त कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर उनकी पिटाई की और एक चिट्ठी देकर उनसे दो लाख रुपये मांगे। इससे दहशत में आए व्यापारी ने सोमवार को अपनी दुकान में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विनय ने परिजनों को वह चिट्ठी भी दी, जो हमलावर उसे दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय की पत्नी अंजू जिंदल ने कोतवाली में प्रॉपटी डीलर को नामजद करते हुए तहरीर दी। बताया कि उसके पति आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की जमीनों की खरीद फरोख्त में मदद किया करता था। इसके लिए विनय को कमीशन मिलता था। कुछ समय पहले विनय जिंदल ने अपना कार्य अलग करना शुरू कर दिया और अपनी टाइल्स की दुकान भी खोल ली। तभी से प्रॉपर्टी डीलर उसके पति से जबरन उगाही कर रहा है। इस घटना से विनय ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
तहरीर आई है, रंगदारी जैसे कोई मामला नहीं है। दोनों पक्षों का लेनदेन का मामला है। फिर भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें