बागपत। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने अग्रिम आदेशों तक ओपीडी बंद करने के निर्देश दिए है। हालांकि इमरजेंसी सेवा, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का उपचार किया जाएगा। ओपीडी के अलावा शासन ने 16 मई तक मुख्यमंत्री आरोग्य मेला स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शासन ने जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। अस्पतालों में इमरजेंसी चालू रहेगी। शासन ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उपचार के दौरान लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए 16 मई तक इनका आयोजन भी स्थगित कर दिया है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों का उपचार किया जाएगा। अनुसचिव सुनील कुमार चौहान ने सीएमओ को भेजे पत्र में आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिले है उनके आधार पर मरीजों को उपचार दिया जाएगा।