कोरोना के चलते प्रदेश सरकार के वीकेंड लाकडाउन की घोषणा करने पर व्यापारियों ने दाम कई चार गुना बढ़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी।
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने जहां एक ओर लोगों को वायरस के प्रकोप से बचाने को वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की। दूसरी ओर बाजारों में थोक के किराना व्यापारियों ने रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली खाद्य पदार्थों और तंबाकू उत्पादों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी। व्यापारियों ने कहा ऊपर से माल आना बंद हो गया है, ओर जो माल आ रहा है, वह काफी महंगा आ रहा है, इसलिए हमें भी हर सामान के दामों में बढ़ोतरी करनी पड़ती है।
पूरे विश्व में कोरोना महामारी एक बार फिर भयावह रूप लेकर उभर रही है। इससे भारत सरकार व प्रदेश सरकार देश वासियों को इस महामारी का शिकार होने से बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कई राज्य सरकारों ने अपने यहां वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की है, लेकिन कुछ लोग लाकडाउन का फायदा उठाने लगे हैं। इसी तरह गत वर्ष जब लाकडाउन लगाया, तब भी सभी वस्तुओं को कई गुना दामों में बेचा गया। इससे जनता है। इस बार फिर व्यापारी वर्ग के कुछ लोग उसी राह पर चल पड़े है, जहां सरकार ने अभी सिर्फ वीकेंड लाकडाउन की घोषणा की। वहीं व्यापारियों ने भी सामानों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।
वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी कुछ इस प्रकार है -
सरसों तेल - सामान्य दाम 2300/ प्रति टिन, अब 2460 / प्रति टिन
चीनी - सामान्य दाम 3500 / क्विंटल, अब 3650 / क्विंटल
बेसन - सामान्य दाम 78 / किलो, अब 85 / किलो
सभी प्रकार की दालें - 10-20रुपये / किलो की बढ़ोतरी
छोले - सामान्य दाम 80 / किलो, अब 120 / किलो
बीड़ी बंडल - सामान्य दाम 10 रुपये, अब 15-20 रुपये
गुटखा - सामान्य दाम 5 रुपये , अब 10-15 रुपये
खैनी - सामान्य दाम 10 रुपये , अब 20-30 रुपये
आदि समेत सभी रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में काफी बढ़ोतरी हो गई है।