फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष पाने की विधि पंचकल्याणक

Mon, 08 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में श्री चंद्र प्रभु पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे उत्तरार्ध गर्भ कल्याणक में रविवार को अष्टकुमारियों ने भगवान की माता मरु देवी के गर्भ शोधन की कार्रवाई की गई। इस मौके पर भक्तिपूर्वक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया और गत दिवस में माता मरु देवी के द्वारा देखे गए सोलह स्वप्नों का फल बताया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु और इंद्र-इंद्राणियों ने नृत्य कर भगवान की भक्ति की।
विज्ञापन


सुबह इंद्र-इंद्राणियों द्वारा जाप्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2100 जाप किए गए। सभी इंद्रों और श्रद्धालुओं ने विधि विधान से अभिषेक कर शांति धारा की कार्रवाई की गई। इसके योगमंडल विधान में 190 अर्घ्य चढ़ाए गए। विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इसमें प्रथम लड्डू चढ़ाने की बोली प्रहलाद कुमार और पुनीत कुमार के नाम की छूटी।

 दोपहर में औषधियों, पवित्र क्षेत्रों से लाई गई मिट्टी और चंदन से इंद्राणियों ने प्रतिमाओं की आकार शुद्धि कर इंद्रों ने अभिषेक किया। इसके उपरांत भगवान की माता मरु देवी की गोद भराई की रस्म अदा की गई। इसके उपरांत सौधर्म इंद्र की सभा लगी और कल दिखाए गए 16 स्वप्नों का फल बताया गया। नगर के लोगों को यह जानकर खुशी हुई कि भगवान की माता के गर्भ में तीर्थंकर का जीव आने वाला है। छप्पन कुमारियों द्वारा माता की सेवा की गई।
विज्ञापन


इसके उपरांत राष्ट्रसंत विहर्ष सागर महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि यह तीन लोक के नाथ का दरबार है। यहां पर भाव से की गई वंदना से प्रत्येक प्रकार के रोग, शोक, विसंगति और बीमारियां दूर हो जाती हैं, सभी परेशानियां और पारिवारिक क्लेश का निदान हो जाता है। पंचकल्याणक में अयोध्या नगरी में जो भगवान का दरबार लगा है। उसमें शहर, क्षेत्र की सभी विसंगति और विकारों का नष्ट होना निश्चित है। भगवान की भक्ति से बड़ा कोई इलाज नहीं है, जरूरत है तो केवल भावों को शुद्ध कर नि:स्वार्थ भाव से भक्ति में लीन होने की।

पंचकल्याणक में जीवन को सफल बनाने की प्रत्येक विधि दिखाई और समझाई जाती है। कार्यक्रम में बागपत कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर हरिश चंद जैन, सुरेश चंद जैन, सुभाष चंद, पीयूष, पंकज, आनंद प्रकाश, सुधीर, प्रमोद जैन, संदीप जैन, शिखर चंद जैन, पंडित हंसराज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें