संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बसौद गांव में मंगलवार को किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर 30 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में पंचायत की जाएगी और फिर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही और किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों का गन्ना बकाया भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। यदि किसान धरना-प्रदर्शन करते हैं तो उनपर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। ऊर्जा निगम भी छापामार कार्रवाई कर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है और जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा।
राष्ट्रीय विधिक सलाहकार अवध प्रताप सिसौदिया ने कहा कि वर्तमान सरकार उद्योपतियों की सरकार है। जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी ने कहा कि गन्ना मूल्य कम से कम 500 रुपये निर्धारित होना चाहिए।
बताया कि 30 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में होने वाले किसान बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह शामिल होंगे। इस दौरान वहीद फैज मोहम्मद, परवेज अहमद, प्रदेश सचिव बृजपाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र किरठल, जिलाध्यक्ष युवा दीपक शर्मा, वरुण मुखिया, नवीन मलिक, पवन पूनिया आदि मौजूद रहे।