फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बढ़ने लगे खांसी के मरीज

विज्ञापन
बागपत के जिला अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ.मोहम्मद शमी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मौसम में जैसे ही बदलाव हो रहा है वैसे ही गले में खरास व खांसी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे है और लोगों को यह बीमारी ठंडा पानी व पेय पदार्थ पीने से हो रही है। चिकित्सक उन्हें बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जहां बुखार लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है वहीं गले में खरास, खांसी, जुकाम, जोड़ों में दर्द से भी लोग परेशान हो गए हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को सात सौ मरीजाें की ओपीडी हुई। इसमें 150 मरीज गले में खरास, खांसी, जुकाम के पहुंचे। लोग ठंडा पानी व पेय पदार्थ पीने के कारण बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, क्योंकि मौसम बदलने के कारण यह लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो रहा है। इसके अलावा बुखार के 70 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। इनमें 35 मरीजों की टायफाइड, 20 डेंगू व 20 की मलेरिया की जांच कराने के लिए ब्लड लिया गया। डॉ. मोहम्मद शमी ने मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखें और पानी एक स्थान पर एकत्र न होने दें और ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें।

बागपत के जिला अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ.मोहम्मद शमी। संवाद

बागपत के जिला अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ.मोहम्मद शमी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें