फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के फरमान से राजनीतिक उबाल

Mon, 31 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र के गांव सांकरौद में प्रेम प्रसंग को लेकर दिए गए पंचायती फरमान का बहुचर्चित मामला ऐसा तूल पकड़ा कि मामला लंदन तक जा पहुंचा। सीएम ने भी इस पर गंभीरता दिखाई। रविवार को बसपा विधायक लोकेश दीक्षित युवक परिवार के पक्ष में खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने खेकड़ा पुलिस पर युवक को केस में गलत फंसाने का आरोप लगाते हुए दर्ज रिपोर्ट को खत्म करने और आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

उधर, युवती पक्ष का कहना है कि ना तो गांव में कोई पंचायत हुई और ना ही कोई धमकी दी गई। जानबूझ कर मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रकरण अब राजनीतिक रूप ले रहा है। रविवार को विधायक लोकेश दीक्षित ने गांव पहुंचकर युवक पक्ष से मुलाकात की।
विज्ञापन


युवक के पिता से पूरे प्रकरण पर बात की और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि दलित परिवार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। कहा कि खेकड़ा पुलिस की तानाशाही के कारण युवक को डोडा, चरस में जेल भेजा गया है।

उन्होंने एसपी से मुकदमा खत्म करने, आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश सरकार को इसका जवाब देना होगा। चेतावनी दी कि इस मामले में यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। उधर, युवती के परिजनों का कहना है कि मामले को जानबूझ कर तूल दिया जा रहा है।

गांव में कोई पंचायत नहीं हुई और ना ही कोई धमकी दी गई। वे आर्थिक रूप से कमजोर है, दूसरा पक्ष उनकी इस मजबूरी का फायदा उठा रहा है।

डीएम पर फोन रिसीव न करने का आरोप ः बागपत। विधायक लोकेश दीक्षित ने इस मामले में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय पर फोन रिसीव न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जिले में अधिकारियों की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें