फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को पकड़कर तीन लाख जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। एआरटीओ मेरठ ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला छह ओवरलोड वाहनों पर तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया। अभियान को लेकर ओवरलोड वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ मेरठ सुधीर कुमार ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एक दर्जन से अधिक ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। शुक्रवार को एआरटीओ ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचकर वहां से गुजर रहे रोडी, डस्ट और ईंटों से भरे वाहनों पर ओवरलोड़ होने के कारण जुर्माने की कार्रवाई की। चार बसों में भी अधिक यात्री होने पर कार्रवाई की गयी। एआरटीओ का कहना है कि हाईवे पर किसी भी कीमत पर ओवरलोड वाहनों को नहीं दौड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें