फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरफ्लो हुआ तालाब, घरों में पानी भरने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-नागरिकों ने की पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर के वार्ड दो में तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है। तालाब का गंदा पानी वार्ड की गलियों व घरों में घुस गया है। लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है तथा गली में रखे ट्रांसफार्मर के चारों और पानी होने से नागरिकों को करंट उतरने का खतरा है। उन्होंने नगर पंचायत से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तालाब ओवरफ्लो होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं और गली में स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए जाने में परेशानी हो रही है। वार्ड के विपिन, अरविंद, सोनिया, राजेश, संयोजित ने बताया कि तालाब का पानी गली से घरों में घुसना शुरू हो गया है। मंदिर के पास जलभराव होने के कारण मंदिर जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा गली में रखे ट्रांसफार्मर के चारों जलभराव होने से करंट उतरने का खतरा है, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है। उन्होंने नगर पंचायत से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। नगर पंचायत ईओ संजय कुमार गुप्ता व लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि नागरिकों की समस्या का समाधान कराने के लिए पंप लगाकर पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें