फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ रहा संगठन : वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ रहा संगठन : वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर 28 को दिया जाएगा डीआईओएस कार्यालय पर धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भले ही संगठन की हार हुई हो लेकिन संगठन शिक्षकों के वेतन भुगतान तथा अन्य समस्याओं के लिए संघर्ष करता रहेगा। वह शुक्रवार को रामबाग कालोनी में मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की मांग के बाद इलाहाबाद के विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी के कड़े रुख पर शिक्षा निदेशक प्रयागराज के वित्त नियंत्रक बी आर प्रसाद के द्वारा जारी आदेश में जनपद बागपत को 21 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इससे दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक का वेतन भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच माह से जनपद में स्थायी जिला विद्यालय निरीक्षक नही होने, बोर्ड की कॉपियों को जांचने वाली माध्यमिक, राजकीय व वित्त विहीन शिक्षकों को भुगतान, नई पेंशन योजना का रखरखाव, शिक्षकों की पदोन्नति, आदि मामलों से अवगत कराया गया था। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडे ने डीआईओएस बागपत को इन सभी प्रकरणों के निस्तारण के लिए आदेश दिए हैं। शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के समाधान 26 दिसंबर तक नहीं किया जाता है तो 28 दिसंबर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें