फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मेरठ के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर वाहन की टक्कर से से मेरठ के गांव रचौती निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके अलावा बिजनौर में हुई सड़क दुर्घटना में खेकड़ा चिकित्सक संघ के अध्यक्ष के पौत्र की मौत हो गई।
मेरठ के गांव रचौती निवासी कंवरपाल (40) पुत्र रोहताश की ईपीई पर बड़ागांव के पास बृहस्पतिवार की रात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वाहन चालकों ने खेकड़ा कोतवाली को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। शुक्रवार की दोपहर मृतक के परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उसके छोटे भाई सोनू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उसने हत्या की भी आशंका व्यक्त की। बताया कि कंवरपाल बृहस्पतिवार की सुबह घर से बागपत जाने के लिए चला था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कैसे पहुंचा, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम दोनों बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। वाहन चालक की तलाश भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह के 19 वर्षीय पौत्र प्रथम की शुक्रवार की सुबह बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बुआ के यहां बाइक से जा रहा था। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें