फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली में तालाब से अतिक्रमण हटवाने गयी टीम ने भिड़े ग्रामीण, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को वापस भेजा, तब अतिक्रमण तोड़ा गया
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव में बुधवार को तालाब से अतिक्रमण हटवाने गई तहसील कर्मियों की टीम का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां कर्मियों व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस ने विरोध कररहे ग्रामीणों को वहां से वापस भेजा तो टीम ने अतिक्रमण को तुड़वाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र के निर्देश पर बुधवार को तहसील कर्मचारियों की एक टीम बावली गांव में तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवाने गई थी। टीम ने जेसीबी से तालाब पर हुए अतिक्रमण को तुड़वाना शुरू किया तो वहां काफी ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर टीम व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। इसके बाद टीम ने एसडीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी तो एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कोतवाली पुलिस को गांव में भेजा। उसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को फटकार लगाकर वहां से वापस भेजा। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि बावली गांव में तालाब पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें