फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की पंचायत में नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रठौड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित चौबीसी खाप के किसानों की पंचायत में नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया गया। यहां वक्ताओं ने किसानों का विद्युत बिल माफ करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव में आयोजित पंचायत में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने किसानों के विद्युत बिल माफ करने का वायदा किया था, उसे पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों पर दबाव नहीं बनाने दिया जाएगा। साथ ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग की गई। पंचायत में रविवार को हलालपुर गांव में पंचायत का रणनीति तैयार करने का निर्णय किया गया। पंचायत की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह ने की तथा संचालन रणवीर सिंह ने किया। इस दौरान चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चौधरी, प्रेमपाल, राजीव, विशाल, अंकित, कृष्णपाल, इंद्रपाल, ऋषिपाल, बिजेंद्र सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें