फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: उज्जैन में जैन मंदिर को तोड़ने के निर्णय का विरोध, जैन समाज की बैठक में हुआ ये बड़ा एलान

Sun, 02 Jul 2023 11:28 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : उज्जैन में जैन मंदिर को तोड़ने के निर्णय के विरोध में जैन समाज की बैठक हुई। बैठक में जैन समाज ने यह बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
जैन समाज की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में नगर के कैनाल रोड स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को जैन समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश के उज्जैन में जैन समाज के प्राचीन मंदिर को तोड़ने के निर्णय को गलत ठहराया। साथ ही आगामी चार जुलाई तक मंदिर तोड़ने के निर्णय को वापस न लेने पर आंदोलन के लिए उज्जैन में कूच करने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


वक्ताओं का कहना था कि सौंदर्यकरण के नाम पर मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा 457 वर्ष प्राचीन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर को तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। कहा कि सरकार विगत कुछ वर्षों से जैन धर्म के तीर्थ क्षेत्रों एवं मंदिरों को लक्ष्य कर जैन समुदाय के लोगों की भावनाओं को लगातार आहत कर रही है। प्रतीत होता है कि यह कोई दीर्घकालीन एजेंडा है जो अल्पसंख्यक जैन समुदाय को उत्तेजित करने के लिए चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार मंदिर को तोड़ने के निर्णय को वापस नहीं लेती तो आगामी चार जुलाई को जैन समाज के देशभर के श्रद्धालु उज्जैन में आंदोलन के लिए कूच कर देंगे।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें