फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिपो को कम राजस्व देने वाले परिचालकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। परिवहन विभाग ने डिपो की बसों से कम राजस्व आने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने कम राजस्व देने वाले परिचालकों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार कई रूटों पर बसों से होने वाली आय खर्च के मुकाबले काफी कम है, जिससे वे हैरान हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कम राजस्व के कारणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया में सबसे पहले उन परिचालकों की सूची तैयार की जाएगी, जो कम राजस्व वाली बसों पर ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बाद अधिकारी स्वयं बसों में बैठकर संबंधित रूटों का सर्वेक्षण करेंगे। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य जमीनी हकीकत को समझना और राजस्व में कमी के वास्तविक कारणों की पहचान करना है। अधिकारियों का मानना है कि राजस्व कम आने के कई संभावित कारण हो सकते हैं। इनमें रूट पर यात्रियों की संख्या कम होना, सभी यात्रियों को बस में न बैठाना या फिर किसी प्रकार की अनियमितता शामिल है। वर्जन -

जिन बसों से राजस्व कम आता है, उन बसों के परिचालकों से पूछताछ की जाती है और उसका कारण भी पूछा जाता है। जांच करने के लिए रूट का सर्वे भी किया जाता है। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें