-रटौल कस्बे में फैल रहा बुखार, लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच शिविर लगवाने की उठाई मांग
फोटो-नौ
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में बृहस्पतिवार रात काला के इकलौते बेटे आरिश (15) की बुखार से मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की ताकि उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए न जाना पड़े।
कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी काला ने बताया कि बेटे आरिश को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था, जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर खेकड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां आराम नहीं लगने के कारण आरिश की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के आरिफ, वाहिद, अकबर, विकास आदि ने बताया कि यहां 20 से अधिक महिलाएं व बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। पीएचसी पर आराम नहीं लगने के कारण उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की।
वर्जन
- रटौल कस्बे में बुखार से किशोर की मौत होने जानकारी नहीं है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगाकर उपचार कराया जाएगा। -डॉ. ताहिर, सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा