फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दुकानें लॉकडाउन, खूब दौड़े वाहन और पुलिस बनीं अंजान

विज्ञापन
बड़ौत में बिनौली रोड़ पर ड्यूटी के समय मोबाइल में गेम्स खेलते पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। साप्ताहिक लॉकडाउन रविवार को बेअसर नजर आया। सड़कों पर निजी वाहनों ने खूब फर्राटा भरा। सोशल डिस्टेंश हवाई नजर आया। बिना मॉस्क के बसों में यात्री सफर करते रहे। दुकानें पूरी तरह बंद रही, जिससे बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया।
लॉकडाउन में बसों के चलने की अनुमति सरकार ने दी है। लेकिन सडक़ों पर गैर जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी दौड़ते नजर आए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ मार्ग, सोनीपत मार्ग समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की दिनभर आवाजाही रही। पुलिस का चेकिंग अभियान रविवार को ढीला नजर आया। हालांकि बाजार पूरी तरह बंद रहे। दुकानें बंद रहने के कारण दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सीओ सदर ओमपाल सिंह के निर्देश पर नगर में पुलिस ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बड़ौत। रविवार को नगर में दवा को छोडक़र सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद मिले। इस दौरान संजय मूर्ति व नेहरू मूर्ति पर जहां सन्नाटा नजर आया, वहीं छपरौली रोड व बिनौली रोड मीरापुर रजवाहे पर संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने वाले पुलिस कर्मी ही लापरवाह दिखाई दिए। छपरौली चुंगी पर डयूटी दे रहे पुलिस कर्मी कुर्सी पर बैठे रहे। वहीं उनके सामने स्कूटी पर कुछ सामान रखकर घूृमते हुए युवाओं की भीड़ नजर आई। बिनौली रोड पर भी कुछ पुलिस कर्मी ताश खेलते नजर आए।
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें