फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की स्मृति में 45 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
कारगिल दिवस पर बागपत के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देते समाज स? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की स्मृति में अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस में 55 लोगों ने पंजीकरण कराया। ब्लड बैंक की आवश्यकता के अनुसार 45 रक्तदाताओं से रक्तदान कराया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष राजूदीन एडवोकेट और सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने संयुक्त रूप से किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रक्तदान के लिए 55 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तकोष विभाग की आवश्यकता के अनुसार 45 यूनिट रक्तदान कराया गया। दस लोगों को भविष्य के रक्तदाता के तौर पर पंजीकृत किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है। युवाओं को बढ़ चढ़कर अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। अग्रवाल मंडी टटीरी के समाजसेवी प्रेम शंकर शर्मा ने कहा कि कारगिल की लड़ाई में सैनिकों ने अमर बलिदान दिया था। ऐसे वीरों की स्मृति में रक्तदान करना सराहनीय कार्य हैं। इस दौरान महेश आर्य, सोनिया चौधरी, रणवीर सिंह, अंशुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में अमित कुमार, शिवम, अंशुल जैन, सुशील कुमार जादौन, प्रवेश शर्मा, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, रवि कुमार, अजय कुमार, उमरदीन, खुर्शीदा, विपिन त्यागी, सोनिया चौधरी, आलोक तिवारी, हर्ष चौधरी, राहुल पंवार, महेश चंद, सोनू, नईम, ऋषभ गर्ग, शिवम, आशु, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, सौरभ यादव, संदीप चौधरी, पवनेश कुमार, विनीत नैन, नीरज उर्फ मोंटी, पप्पू कुमार, कोमिल नैन, सुभाष नैन, अंकित कुमार, अमित जैन, संदीप, समीर राजपूत, शहजाद, डॉ. जावेद अली, मोहम्मद जावेद, डॉ. अनुज गेरा, कुलदीप, सोमित विश्नोई, संजीव शर्मा, विजेंद्र सिंह, विकास कुमार ने रक्तदान किया।
टटीरी के युवाओं ने दिखाया उत्साह
अग्रवाल मंडी टटीरी के युवाओं ने रक्तदान कैंप में उत्साह दिखाया। समाजसेवी प्रेम शंकर शर्मा के साथ पहुंचे युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। ऋषभ गर्ग ने 11वीं और सोनू ने छठीं बार रक्तदान किया।
दंपती ने रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान शिविर में सोनिया चौधरी, उनके पति राहुल पंवार ने रक्तदान किया। उमरदीन और खुर्शीदा ने भी रक्तदान किया। दंपती ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कई संगठनों ने किया शिविर में सहयोग
युवा किसान क्लब, जय भारत माता ट्रस्ट के अलावा कांग्रेस, भाजपा, रालोद समेत अन्य दलों और संगठन के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
डॉक्टरों ने किया ब्लड डोनेट
रक्तदान शिविर में सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ. अनुज गेरा, सीएचसी छपरौली के डॉ. जावेद अली और मोहम्मद जावेद ने भी रक्तदान किया। गन्ना विभाग से अजय कुमार शिविर में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें