फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद-सपा ही दिलाएगी पंचायतों को ज्यादा अधिकार : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद के पंचायत प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि रालोद-सपा की सरकार ही पंचायतों को ज्यादा और उनके सही अधिकार दिला सकती है। इस वक्त पंचायत प्रतिनिधियों को दबाव में काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वात्स्यायन पैलेस में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि पंचायतों को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने बल दिया था। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गांवों में रहने वालों के लिए कार्य किया है और उन्होंने कभी जाति-धर्म को बढ़ावा नहीं देने दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, सुखबीर सिंह गठीना, एडवोकेट जयवीर तोमर, राजू सिरसली, अमित जैन, नरेश त्यागी, रामपाल धामा, मास्टर ओमवीर सिंह, राजकुमार, संजीव प्रधान, संजय त्यागी, फखरूद्दीन प्रधान आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों को चौधरी चरण सिंह पर लिखी किताब दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें