-स्नातक कक्षाओं में खाली सीटों को भरने के लिए शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया
बड़ौत। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए छात्रों के पास मात्र एक दिन शेष बचा है। सोमवार को पंजीकरण का आखिर दिन होगा। ऐसे में रविवार को छात्र साइबर कैफों पर पंजीकरण कराने में जुटे रहे।
बता दें कि विवि द्वारा अब तक पहली व दूसरी वरीयता सूची के अलावा ओपन मेरिट जारी की जा चुकी है। इस सूची के तहत 10 अगस्त तक सभी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन इसके बावजूद विवि के संबद्ध जनपद के कॉलेजों में तकरीबन 60 फीसदी तक सीटें नहीं भर पाईं हैं। ऐसे मेें कॉलेज संचालक चिंतित थे। इसको देखते हुए हाल ही में विवि ने फिर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई है। अब रजिस्ट्रेशन 19 अगस्त यानी आज तक किया जा सकता है। रविवार को इसी के मद्देनजर साइबर कैफों पर छात्रों की भीड़ रही।