फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांप के जोड़े में एक को मारा, दूसरे ने महिला को डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर मजदूरों ने सांप के जोड़े को देखकर उसे भगाने का प्रयास किया। वह नहीं भागे तो मजदूरों ने एक सांप को मार दिया। इसके बाद शनिवार को दूसरे सांप ने वहां बनी झुग्गी में पहुंचकर एक महिला मजदूर शहनाज को डस लिया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

शहर की माता कालोनी निवासी शहनाज अपने परिवार के साथ बाघू गांव के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती हैं। वह अपनी झुग्गी में शनिवार शाम के समय खाना बना रही थी, तभी डिब्बे के पीछे एक सांप निकला और उसकी अंगुली में काट लिया। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां आए, लेकिन तब तक सांप जा चुका था। शहनाज ने बताया कि उसकी अंगुली में काटने वाला सांप का जोड़ा तीन दिन पहले ईंट भट्ठे पर मजदूरों के सामने आ गया था। मजदूरों ने झुग्गियों में घुसने से रोकते हुए एक सांप को मार दिया, जबकि दूसरा भाग गया था। मजदूरों का कहना है कि दूसरे सांप ने ही उसे काटा है। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उपचार शहनाज का उपचार किया और उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें