फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा गांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

दिल्ली के नांगलोई निवासी धर्मवीर अपने साथी राकेश पुत्र श्रीपाल के साथ बुधवार शाम स्कूटी पर सवार होकर ईस्टर्न पेरिफेरल पर कुंडली से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। वे लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचे तो स्कूटी अनियंत्रित होकर किनारे वाले डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें स्कूटी चला रहे धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई और साथी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें