फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में पटाखा छोड़ने पर संघर्ष, सात लोग घायल

Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में दीपावली पर कस्बे में पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इसमें सात लोग घायल हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत  में लिया।
विज्ञापन

 चौहल्दा गांव निवासी रामदास ने बताया  उनकी कस्बा टटीरी में फर्नीचर निर्माण की दुकान है। रविवार की रात में पड़ोसी युवक सचिन, राजू समेत कई युवकों ने उनकी दुकान के गेट पर रखकर पटाखा छोड़ा। इससे दुकान का गेट, चादर और अन्य सामान जल गया। वे बार-बार जलने से बचे । सोमवार सुबह पटाखा छोड़ने के बारे में कहने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह स्वयं, बिरजू और पप्पू घायल हो गए। 
दूसरी ओर राजू ने बताया उन्होंने पटाखा नहीं छोड़ा, इतना कहते ही विपक्षी रामदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। इसमें वह स्वयं, उसके अलावा सचिन, सागर और साजन घायल हुए। इससे हंगामा हो गया। पड़ोस के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें