फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में दो पक्ष भिड़े

Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बागपत के हरचंदपुर गांव में युवती को लेकर मामूली विवाद में दो पक्षों में  मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


हरचंदपुर गांव के फुरकान ने बताया उसकी बेटी साईबा का निकाह चार साल पहले गांव के ही एक युवक से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का अपने ससुरालियों से विवाद हो गया था। उसकी बेटी का करीब नौ माह पहले तलाक हो गया था। उसके दोनों बच्चे उसके ससुरालियों के पास ही हैं। साईबा अपने बेटे को पड़ोसी के मकान की छत पर खड़ी होकर देख रही थी। इसे लेकर पड़ोस के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और महिला-युवतियों के साथ अभद्रता की गई। 

दूसरी ओर मोमीन ने बताया विपक्षी फुरकान और उसके परिवार के लोग उनके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों पक्ष के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। उधर, फुरकान ने बताया उसकी बेटी की तीन माह की लड़की लापता है। आरोप है उसके ससुरालियों ने उसे बेच दिया है। उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें