फोटो-14 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बिनौली/रमाला। जिलेभर में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शहर में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। एडवोकेट दिनेश कुमार ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान वैभव शर्मा, नरेंद्र यादव, सुमित शर्मा, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, ब्रजपाल सिंह, सिद्धार्थ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं बिनौली में शहीद पदम सिंह धामा की शहादत को याद करते हुए ग्रामीणों उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधान उपेंद्र धामा ने कहा कि सैनिकों ने कारगिल युद्ध में साहस का परिचय देकर देश की सुरक्षा की थी। इस दौरान श्याम सिंह, डॉ. निखिल धामा, उदयवीर सिंह, मंगल सैन, कुलवीर धामा, अनिल धामा, विनीत धामा आदि मौजूद रहे।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना में कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया। प्रबंधक यज्ञवीर आर्य व प्रधानाचार्य अंकुर पंवार ने कारगिल युद्ध के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान संजीव कुमार, प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, प्रिया, पूनम, शिवानी, निरुपमा, सीमा आदि मौजूद रहे।