फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर कन्याओं को भोजन करा कर व्रत खोले

विज्ञापन
बड़ौत में दुर्गाष्टमी पर भोजन करती कन्याएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
घराें और मंदिरों में गूंजते रहे मां दुर्गा के जयकारे
विज्ञापन

बागपत और खेकड़ा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। दुर्गाष्टमी के त्योहार पर घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से माता रानी का हवन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने माता को भोग लगाकर और कन्याओं को भोजन कराया नवरात्र के व्रत खोले। मंदिराें में भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया गया। बागपत और खेकड़ा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
दुर्गाष्टमी के त्योहार पर नगर के पक्का घाट मंदिर, बागेश्वर मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से माता का पूजन किया गया। जानकी दास मंदिर में पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में हवन का आयोजन किया गया। हवन में अमित गौतम सहपत्नी यज्ञमान रहे। हवन के उपरांत आरती व प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, राजेश गौतम, बबलू कौशिक, मनोज शास्त्री, सुबोध शास्त्री, कमलेश शास्त्री, शिवम, गीता, शिवानी, दर्शन आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में भी नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने बुधवार को कन्याओं को भोजन कराकर अष्टमी मनाई। वहीं, खेकड़ा के बाबा काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, बालाजी आश्रम डूंडाहैड़ा आदि में मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। अलावा बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में दिल्ली से पहुंची जागरण मंडली ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान अध्यक्ष राजपाल त्यागी, सुरेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, उमेश त्यागी, योगेश कुमार, कलाकर सविता, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
बागपत और खेकड़ा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बागपत में ठाकुरद्वार मंदिर की ओर से नगर में बैंडबाजों के साथ दुर्गा माता की शोभायात्रा निकाली गई। मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। शोभायात्रा में कन्हैया गुप्ता, अरविंद गोयल, पंडित कृष्णानंद शास्त्री, राजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, सचिन मौजूद रहे। खेकड़ा में गांधी गंज मंडी से मां दुर्गे की शोभायात्रा पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। जैन कालेज मार्ग, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, रेलवे रोड, पाठशाला मार्ग आदि मार्गों से होते हुए शोभायात्रा देर रात्रि बाबा काले सिंह मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान संजय सिंघल, सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरुण गुप्ता, तरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें