फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक से ‘फिसला’ अंकुर

Mon, 12 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अंकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। पैरा एथलीट अंकुर धामा रियो में दौड़ के दौरान गिर जाने के कारण हीट्स में ही बाहर हो गए हैं। अंकुर ने कहा  जैसे ही हीट्स शुरू हुई, वह गिर गया। परिवार का कहना है कि अंकुर शानदार खिलाड़ी है, वह दोबारा से तैयारी करेगा और अन्य प्रतियोगिताओं में पदक दिलाएगा। 
विज्ञापन


खेकड़ा की पट्टी रामपुर के किसान परिवार का अंकुर धामा ब्राजील के रियो में खेले जा रहे पैरा ओलंपिक की 15 सौ मीटर दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करने गया हुआ है। रविवार की रात में करीब  नौ बजे अंकुर ने दौड़ मेें हिस्सा लिया।


हीट्स शुरू होते ही वह फिसलकर गिर गया, इस कारण खेल से बाहर हो गया। उसके गाइड विपिन कुमार और भाई गौरव धामा कहते हैं कि गिरने के कारण वह बाहर हुआ है। ओलंपिक के लिए काफी मेहनत की थी, वह दोबारा मेहनत कर देश को  पदक दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें